हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 3 -- Nitish Kumar News: बिहार की राजनीति और सत्ता के मुख्य केंद्र रहे 'एक अणे मार्ग' ने एक बार फिर बड़ा बदलाव देखा है। करीब दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पद छोड़ने के 18 दिन बाद शनिवार को आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास यानी 'एक अणे मार्ग' को खाली कर दिया है। आवास खाली करने के बाद रविवार को नीतीश कुमार सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो गए, जो हाल ही में उनके लिए आवंटित किया गया है। अब एक अणे मार्ग में बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहेंगे। भवन निर्माण विभाग ने एक मई की तारीख से ही इस सरकारी आवास को सम्राट चौधरी के नाम पर आवंटित कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि सात सर्कुलर रोड का यह वही आवास है जहां नीतीश कुमार साल 2014 में भी करीब एक साल तक रहे थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर...