नई दिल्ली।, नवम्बर 14 -- 1980 के दशक में भारत और चीन की एक जैसी अर्थव्यवस्था थी। हालांकि, आज के समय में यह अंतर काफी बड़ा हो चुका है। भारत की तुलना में चीन काफी मजबूत स्थिति में है। विदेश मंत्री एस जयशंकर से जब इस अंतर पर राय पूछी गई तो उन्होंने इसके लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में भारत ने मौंका गंवा दिया और चीन हमसे आगे निकल गया। हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS 2026) को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब 1988 में चीन की राजधानी बीजिंग गए थे तब भारत और चीन की अर्थव्यवस्था एक आकार की थी। लेकिन 1980 के दशक में चीन में बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण हुआ। वहीं भारत इस मौके का लाभ उठाने से चूक गया।' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा...