कानपुर, सितम्बर 15 -- मूसानगर। वन विभाग के 198 बीघा जमीन पर लाखों रूपये की लागत से पौधरोपण कराया गया था, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। मौके पर 198 की जगह मात्र 10 बीघे में ही पौध रोपित मिले, जिससे विभाग ने मात्र कागजों पर ही पौध रोपित दिखाये। तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चपरघटा, मुसरिया गांव निवासी जय निषाद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ग्राम सभा व फायर रेंज की जमीन पर कम जगह पौधरोपण की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि विभाग ने कागजों पर 198 बीघे जमीन में पौधरोपण दिखाया था। मामले में विभाग ने पुन: 198 बीघे जमीन पर पौध लगाने की रिपोर्ट लगाकर शिकायत निस्तारित की थी। इस पर शिकायतकर्ता ने गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर फिर शिकायत दर्ज की। इस पर मौके पर पहुंची डीएफओ प्रोमिला ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरु की। ...