सिमडेगा, सितम्बर 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में तीन से नौ सितंबर तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे 198 किलोग्राम जावा महुआ और 16 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया। इसके अलावा शराब बनाने के लिए उपयोग की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को अवैध शराब के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...