दिल्ली, सितम्बर 1 -- 20 मार्च, 1977 की शाम छठवें लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आया और देश में पहली बार कोई गैर कांग्रेसी सरकार बनने जा रही थी। लगभग 21 महीने के लंबे आपातकाल के बाद कांग्रेस का जाना तय माना जा रहा था और हुआ भी वही। इन चुनावों में पूरे उत्तर भारत से ना सिर्फ कांग्रेस का सफाया हो गया, बल्कि 1971 में बांग्लादेश को आजाद करवाने के बाद 'दुर्गा' कही जाने वाली इंदिरा गांधी अपनी भी सीट से चुनाव हार गईं। अपनी किताब 'हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड' में पत्रकार नीरजा चौधरी लिखती हैं कि इन चुनावों में मिली हार के बाद इंदिरा गांधी राजनीति से सन्यास लेकर पहाड़ों में बसना चाहती थीं। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री हो चुकी एक मां को ये भी डर था कि अपातकाल के बाद सत्ता में आई जनता पार्टी की सरकार उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए वो अपने परिवार...