जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के पुराने आईएसओ में मंगलवार सुबह 9 बजे से कान्वाई चालकों का हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया। साथ ही इस शिविर में उनका बीमा भी कराया गया। शिविर में 197 चालकों का स्वास्थ्य जांच के साथ बीमा कराया गया। शिविर का उद्घाटन टाटा मोटर के सेफ्टी हेड राहुल कुमार, एडमिन हेड वीएन सिंह एवं व्हीकल डिस्पैच के डीजीएम अमित सिन्हा और टीसीए के सीईओ डॉ. जेपी सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि प्रताप चंद शुक्ला, राजकिशोर साहू, दमनप्रीत सिंह, निहाल उद्दीन खान, जेपी गौंड तथा ऑल इंडिया कान्वाई वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष शिवनारायण रजक, उपाध्यक्ष सुदामा यादव एवं महामंत्री जयनारायण सिंह सहित भारी संख्या में चालक उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.