देवेंद्र पांडे, अप्रैल 28 -- आपने लैला मजनू और हीर-रांझा की लव स्टोरी सुनी होगी... लेकिन उत्तराखंड के बागेश्वर में बुजुर्ग रिटायर्ड फौजी केदार सिंह की प्रेम कहानी थोड़ा अलग और अनोखी है। 1962 में जब वे सेना में तैनात थे, तब उन्होंने लक्ष्मी देवी से शादी थी। 2019 में पत्नी के आकस्मिक निधन ने केदार सिंह को भीतर से तोड़ दिया, लेकिन उनका प्रेम आज भी जीवित है। उन्होंने घर में पत्नी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की है और दिन-रात दीप जलाकर वो पत्नी की पूजा करते हैं। केदार सिंह की प्रेम कहानी गांवभर में मिसाल है। कपकोट तहसील के फरसाली वल्ली तिलघर गांव में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जो लोगों के दिलों को छू रही है। यहां के पूर्व सैनिक केदार सिंह कोश्यारी ने अपनी दिवंगत पत्नी लक्ष्मी देवी की याद में घर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कर सच्चे प्रेम और...