फतेहपुर, फरवरी 21 -- खागा। डीएम और एसपी के बिना शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 196 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 22 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार ने की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कृषि, सिंचाई, राजस्व, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, चिकित्सा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, नलकूप, मनरेगा, उद्यान, चकबंदी और जिला पूर्ति समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 196 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देशों के साथ प्रेषित किए गए। एडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.