सीतामढ़ी, जून 19 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड मुख्यालय स्थित गुरु शरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसंड परिसर में आयोजित दो दिवसीय सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए।शिविर में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, समाजिक सुरक्षा पेंशन, दाख्लि-खारीज, साफ-सफाई कराने, बस स्टैंड को चालू कराने, प्रखंड मुख्यालय में जाम की समस्या का निदान करने आदि संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ भगवान झा ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन दिए। यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड में तीन दिवसीय सहयोग शिविर संपन्न, अंतिम दिन 259 में 211 मामलों का निष्पादन...