महाराजगंज, जुलाई 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)2026 गुरुवार से जिले के 20 केन्द्रों पर शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में पहले दिन 1951 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होते मिला। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। हालांकि लोगों को जाम की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- यूपी टीईटी परीक्षा में प्रथम दिन 10984 अभ्यर्थी हुए शामिलपरीक्षा केंद्रों की जानकारी परीक्षा के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस परीक्षा के लिए इन केंद्रों पर कुल 37814 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो जुलाई को दोनों पाली, तीन जुलाई को दोनों पाली और चार जुलाई को एक पाली में निर्धारित है। पहले दिन गुरुवार की परीक्षा के लिए कुल 14668 परीक्षार्थी ...