कन्नौज, मार्च 1 -- कन्नौज। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले में इस बार 1950 स्थानों पर होलिका दहन होगा। हर स्थान का सत्यापन कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को तीन जोन और दस सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की निगरानी क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। कुल मिलाकर होली पर सुरक्षा के लिहाज से 10 थाना प्रभारी, 13 निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक, 450 कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। इसके अलावा क्यूआरटी और रिजर्व पुलिस बल लगातार गश्त करते रहेंगे। डायल 112 की टीमें भी चिन्हित...