जहानाबाद, अप्रैल 24 -- जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में कई जरूरी मसलों पर विमर्श किया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी के ने बताया कि वित्तीय वर्ष-2025-26 में 195 पीड़ित एवं 25 पेशनधारियों को कुल 12084546 रुपये का भुगतान किया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी ने यह भी बताया हत्या से पीडित दो आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई है एवं एक पीड़ित की जिलास्तरीय अनुकंपा समिति से अनुशंसा प्राप्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए विभाग को प्रेषित किया गया है। बैठक में अनुजा के कल्याण से संबंधित सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन के ताज...