सीवान, अगस्त 15 -- शशिभूषण ,रघुनाथपुर। जिले में रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र का भी स्वर्णिम इतिहास रहा है। प्रखंड के विभिन्न गांवों के दो दर्जन से अधिक वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में भाग लिया था। लेकिन, प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद शिलापट्ट पर 18 सेनानियों का ही नाम दर्ज है। देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले उन सेनानियों के परिवार अपने को आज उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, जिनके पास दस्तावेज होते हुए भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार हैं जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं है। लेकिन, गांव के बड़े बुजुर्गों की जुबानी उनकी भागीदारी की दस्तां सुनने को जरूर मिलती है। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर थाने को क्रांतिकारियों ने कर दिया था आग के हवाले आजादी के बाद से आज तक कई स्वतंत्रता सेनानियों के गांव...