मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मोतिहारी, हिप्र.। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आगमन पर सुरक्षा को लेकर शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। हेलीपैड, अतिथिगृह , कार्यक्रम स्थल के अलावा शहर के विभिन्न चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व फोर्स की तैनाती की गयी है। 194 स्थानों पर तैनाती की गयी है। कार्यक्रम स्थल से गांधी संग्राहालय व चरखा पार्क तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी ने संयुक्त रुप से सभी चिन्हित स्थलों पर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को समय पर तैनाती का निर्देश दिया है। उंचे भवनों के छतों से भी पुलिस जवान निगरानी करेगी। हेलीपैड व अतिथिगृह की सुरक्षा में 31 स्थानों पर तैनातीपुलिस लाइन में बने हेलीपैड व अतिथिगृह की सुरक्षा में 31 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी के अलावा पुरुष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.