शामली, फरवरी 17 -- नोशनल पदोन्नति वेतनमान के गड़बड़झाले में शासन के निर्देश पर 194 शिक्षकों की नेशनल पदोन्नति के आदेश बीएसए एवं वित्त लेखाधिकारी ने निरस्त कर दिए है। उक्त सभी शिक्षकों के वेतन का पुन निर्धारण किया गया है। नोशनल पदोन्नति के दौरान जो अधिक वेतन उक्त शिक्षकों ने प्राप्त किया है उसके रिकवरी के आदेश जारी कर दिए है। औसतन इन सभी शिक्षकों से साढ़े नौ करोड़ रुपये से अधिक की रिकवरी की जायेगी। इससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लेखा संपरीक्षा के ऑडिट के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में नोशनल पदोन्नति नियमों के विपरीत होना पाया गया था। करीब दो साल पहले हुए ऑडिट में जिले में 194 शिक्षकों को कनिष्ठ एवं वरिष्ठता के आधार पर नोशनल पदोन्नति देकर इनके वेतन निर्धारण में बढ़ोत्तरी की गयी थी। जांच में यह भी पाया गया है इनमें से 25 शिक्षको क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.