अमरोहा, अप्रैल 27 -- रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को वर्ष 2025 की आरक्षी भर्ती के 194 रंगरूटों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। आरटीसी में नौ महीने के कठिन परिश्रम के बाद ड्यूटी के लिए तैयार हुए आरक्षियों ने परेड में खूब दमखम दिखाया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के मुख्य अतिथि नोएडा के उपमहानिरीक्षक अजय कुमार ने परेड की सलामी ली। इस दौरान रिक्रूट्स ने शानदार तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट किया, जिसे वहां मौजूद अधिकारियों और दशकों ने खूब सराहा। उपमहानिरीक्षक अजय कुमार ने मंच से अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि पुलिस सेवा मात्र एक नौकरी नहीं है बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का कार्य है। यह भी पढ़ें- पीटीएस से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.