नई दिल्ली, जून 4 -- FIFA World Cup की शुरुआत साल 1930 में हुई थी और इसके बाद से अब तक कुल 22 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। फुटबॉल विश्व कप का 23वां सीजन 11 जून से शुरू हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक सिर्फ 8 ही ऐसे देश हैं, जिन्होंने फुटबॉल विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। इनमें एक टीम ने तो पांच बार इस टाइटल को जीता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस ट्रॉफी को जीतना कोई आसान काम नहीं है। इस स्टोरी में आप जान लीजिए कि किस टीम के पास कितनी ट्रॉफी हैं और कौन सी टीम कब-कब चैंपियन रही है। फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों में ब्राजील, जर्मनी, इटली, अर्जेंटीना, फ्रांस, उरुग्वे, इंग्लैंड और स्पेन का नाम शामिल है। हालांकि, फुटबॉल की दुनिया में ब्राजील का दबदबा है। ब्राजील के पास ही फीफा विश्व कप की सबसे ज्यादा ट्रॉफी हैं। पांच...