193 किसानों से 7648 कुंतल गेहूं खरीद, निर्धारित लक्ष्य से आगे निकला विपणन विभाग
औरैया, जून 6 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद अभियान के तहत क्षेत्रीय विपणन विभाग ने निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया है। नवीन मंडी समिति स्थित औरैया प्रथम एवं औरैया द्वितीय गेहूं खरीद केंद्रों पर अब तक 193 किसानों से 7648 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। इसके बावजूद खरीद केंद्रों पर पहुंच रहे किसानों का गेहूं लगातार खरीदा जा रहा है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संजय कुमार निरंजन ने बताया कि शासन के निर्देश पर 31 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद अभियान संचालित किया जा रहा है। विभाग को औरैया प्रथम खरीद केंद्र पर 3000 कुंतल तथा औरैया द्वितीय खरीद केंद्र पर 3420 कुंतल गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला था। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से यह लक्ष्य निर्धारित अवधि से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.