जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस पार्टी के 1227 बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) नहीं हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पार्टी हर बूथ पर अपना एक बीएलए-2 बनाना चाहती है, ताकि वे पार्टी का प्रतिनिधित्व कर सकें। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सभी दलों से लंबे समय से बीएलए-2 का नाम मांग रहे हैं। परंतु भाजपा ने भी जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र के बीएलए-2 का नाम नहीं दिया है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अब इसको लेकर गंभीर है। इसके आलोक में जिला कांग्रेस ने शेष बची पंचायत कमेटियों एवं प्रखंडवार बीएलए-2 का चयन कर बूथ वार फॉर्म भरकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। पंचायत कमेटी गठन और बीएलए-2 की नियुक्ति को पांच दिवसीय सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रखंड संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.