गौरीगंज, मई 9 -- अमेठी। संवाददाता जिले में चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान का असर कई परिषदीय विद्यालयों में दिखाई नहीं दे रहा है। जिले के 192 परिषदीय विद्यालय ऐसे मिले हैं, जहां नवीन नामांकन पांच से भी कम हुआ है। इस स्थिति पर बीएसए संजय तिवारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विद्यालयों और अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

विद्यालयों की समीक्षा बीएसए द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से नवीन नामांकन की समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि तमाम विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के बावजूद छात्र संख्या बेहद कम रही। बीएसए ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। गौरीगंज विकासखंड में सबसे अधिक 57 विद्यालय ऐसे हैं, जहां नवीन नामांकन पांच से कम है। इ...