गिरडीह, अप्रैल 17 -- गिरिडीह। झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि गिरिडीह शिक्षा का हब बनने की ओर बढ़ चुका है। पचंबा की पहचान गिरिडीह से होती थी, लेकिन अब पचंबा शिक्षा हब के तौर पर जाना जाएगा। जरीडीह पचंबा की 35 एकड़ भूमि पर लगभग 192.27 करोड़ की लगत से यह महाविद्यालय बनेगा, जिसकी आधारशिला मंत्री सुदिव्य कुमार और गांडेय की विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन ने रखी। इसके पूर्व दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कल्पना मुर्मू ने आज के दिन को एतिहासिक बताया। कहा कि गिरिडीह नई सोच और नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- मील का पत्थर साबित होगा इंजीनियरिंग कॉलेज: राजेन्द्र मौके पर गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा, पूर्व विधायक केदार हजरा, झ...