191KM की स्पीड से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान चाम्पी! स्कूल-कॉलेज बंद; 977 उड़ानें रद्द: चार देशों में कोहराम
बीजिंग, अक्टूबर 23 -- Typhoon Champi: पूर्वी एशिया में प्रशांत महासागर में उठा शक्तिशाली तूफान 'चाम्पी' (Typhoon Champi) तेजी से ताइवान की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके असर से ताइवान में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। तूफान की गंभीरता को देखते हुए वहां स्कूल, कॉलेज और दफ्तर भी बंद कर दिए गए हैं। हालांकि यह अभी तक पक्का नहीं हो सका है कि ये तूफान जमीन से टकराएगा या नहीं, लेकिन अनुमान है कि शनिवार तक इसके कारण उत्तर-पूर्वी इलाके में 90 सेमी (35 इंच) बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। अधिकारियों के मुताबिक लहरों में बह जाने से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तूफान में 171 लोग घायल हुए हैं और 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रशांत महासागर में उठा यह तूफान इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है। 'चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.