उरई, मार्च 19 -- उरई। नवरात्र के पावन पर्व पर इन्टैक अध्याय व भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा उरई के संयुक्त तत्वावधान में भारत में प्रचलित एक रुपये के नोटों की भव्य दीर्घा लगाई गई। इस नोट दीर्घा में वर्ष 1917 के ब्रिटिश साम्राज्य के सभी प्रकार के नोटों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्र भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी 64 प्रकार के नोटों को भी इस दीर्घा में प्रदर्शित किया गया है। दीर्घा की विशेष बात यह है कि इसमें बहुत से वित्त सचिवों के हस्ताक्षरों से युक्त पूरे 100 नोटों के पैकेट तथा कुछ पूरे बंडल भी प्रदर्शित किए गए हैं। इस दीर्घा में एक रुपया के छपाई त्रुटि युक्त नोट भी प्रदर्शित किए गए। दीर्घा का शुभारम्भ उरई के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज दीवौलिया ने श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीर्घा अवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.