रामपुर, जनवरी 28 -- प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद के समस्त तहसील क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर चेक प्वाइंट स्थापित कर व्यापक रात्रिकालीन विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें कुल 1913 वाहनों की जांच की गई। वाहनों के अभिलेख, लोड क्षमता, परिवहन अनुज्ञा पत्रों एवं अन्य वैधानिक नियमों के अनुपालन की गहन पड़ताल की गई, जिसमें एक वाहन का चालान किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं अनधिकृत परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनसुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं राजस्व हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.