लखनऊ, अक्टूबर 1 -- प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने गुरुवार को विद्युत उपभोक्ताओं के लिए कार्यरत टोल फ्री नंबर-1912 के कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। आशियाना स्थित कॉल सेंटर पहुंच कर उन्होंने विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि 1912 को और प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जाए। इसमें उपभोक्ता से जुड़े कार्यों जैसे लोड बढ़ाना तथा बिल बनाना आदि को भी जोड़ा जाए। इससे उपभोक्ता सेवा में सुधार के साथ कारपोरेशन को भी लाभ होगा।

सेवा केंद्र के रूप में कॉल सेंटर का विकास उन्होंने कहा कि यह केवल कंप्लेन सेंटर न रहे, इसे सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जाए। उपभोक्ता यदि बिल बनाना या रिवीजन, लोड बढ़ाना तथा अन्य ऐसे कार्य के लिए फोन करे तो उसका कार्य तत्काल कराकर कॉल खत्म होने तक उसे सूचित कर दिया ज...