गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम का टोल फ्री नंबर 1912 अब सिर्फ शिकायत दर्ज कराने तक सीमित नहीं रहेगा। इसे कस्टमर केयर के रूप में भी विकसित किया जाएगा। उपभोक्ता बिजली की शिकायतों के साथ बिल संशोधन, नया बिल बनवाने और कनेक्शन का लोड बढ़ाने जैसे काम भी अब 1912 के जरिये करा सकेंगे। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद के निर्देश पर बिजली निगम 1912 के कार्यक्षेत्र का विस्तार करने का निर्णय लिया है। 1912 पर उपभोक्ता की कॉल तत्काल रिसीव होगी और समस्या के समाधान तक उससे संपर्क बना रहेगा। साथ ही काल सेंटर की निगरानी में एआई का इस्तेमाल किया जाएगा।

सेवा विस्तार इससे कॉल रिसीव होने से लेकर शिकायत के निस्तारण और उपभोक्ता संतोष तक की मॉनिटरिंग हो सकेगी। बिजली कर्मियों को किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ब...