अररिया, जुलाई 10 -- अररिया,निज संवाददाता पुलिस और उत्पाद विभाग की लाख सख्ती के बावजूद शराब माफिया दूसरे प्रदेश से शराब की तस्करी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले की जोकीहाट पुलिस ने गुरुवार की रात एक चार चक्का वाहन से 1911 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।इस दौरान पुलिस ने मौके से कार चालक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जोकीहाट पुलिस ने अररिया-गलगलिया फोरलेन पर जोकीहाट टोल प्लाजा के समीप बौरिया डायवर्सन के समीप यह कार्यवाई की है।गिरफ्तार वाहन चालक व शराब तस्कर पच्छिम बंगाल के 24 परगना जिला के बारानगर थाना क्षेत्र के नौपारा वार्ड संख्या 18 का रहनेवाला विश्वजीत मंडल पिता स्व गोविन्द मंडल वकाशीपुर थाना क्षेत्र के पेराना चौधरी लेन के रहनेवाले नानटू मंडल, पिता-नारायण मंडल है। यह भी पढ़ें- हाइवा ट्रक से 249 कार्टन शराब बरामद, च...