पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी से सटे पंडवा अंचल सह पंचायत में निजी कोल माइनिंग के लिए 191 एकड़ जमीन अधिग्रहण का मामला फिर विवाद में आ गया है। पंडवा की प्रमुख गीता मेहता ने जिला परिषद बोर्ड की बैठक में गैर-मजरूआ जमीन अधिग्रहण के लिए पंचायत भवन में ग्राम-सभा कर खानापूर्ति करने का मामला उठाया और इसकी गहन जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बगैर समुचित रूप से सूचना दिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए पंचायत भवन में बुधवार को आमसभा बुलाई गई जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। इधर पंडवा के अंचल पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की असहमति के कारण ग्रामसभा को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना ...