बरेली, जुलाई 17 -- साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती को करीब 1900 रुपये का मुनाफा कराया और फिर 93 हजार रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले में कोतवाली में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में रहने वाली शहनाज ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के नैनीताल में शेरवुड कॉलेज के पास रहने वाली हैं। दस जुलाई को उनके इंस्टाग्राम पर एक लिंक आया, जिसमें वर्क फ्रॉम होम के जरिए रुपये कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने को कहा गया। पहली बार उन्हें क्यूआर कोड भेजकर 800 रुपये निवेश करने पर 30 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया। ऐसा होने के बाद उन्होंने 2000 रुपये लगाए तो 3900 रुपये मिले। इस तरह वह आरोपियों के झांसे में आ गईं और धीरे-धीरे उनसे अलग-अलग खातों में 93 हजार रुपय...