लखीसराय, मार्च 3 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर रात में छापेमारी कर 190 लीटर देसी शराब और एक बाइक बरामद की। पुलिस ने होली को देखते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। एएसआई मणिकांत यादव ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी की। इधर पुलिस के आने की भनक लग जाने के कारण कारोबारी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि होली में हुड़दंग व शराब पीने व बेचने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बिहार में शराब बंदी कानून लागू है जिसका पालन कराया जा रहा है और कार्रवाई भी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.