धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद की गलियों और बगुला बस्ती में शूट हुई फिल्म नुक्कड़ नाटक अब एक बड़े मुकाम पर पहुंच चुकी है। यह फिल्म शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यहां से 190 से अधिक देशों में देखा जा सकेगा। फिल्म में चार लड़कों और बगुला बस्ती के अंदर की कहानी दुनिया देखेगी। निर्देशक तन्मय शेखर की इस फिल्म का धनबाद से गहरा जुड़ाव है। फिल्म के कई अहम दृश्य शहर के आईआईटी धनबाद, बिग बाजार रोड और बगुला बस्ती जैसे स्थानों पर शूट किए गए हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में धनबाद के कलाकारों और तकनीकी टीम के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका मौलश्री और शिवांग ने निभाई है, वहीं निर्मला हजारा (बगुला बस्ती, धनबाद) बाल कलाकार के रूप में नज़र आती हैं। इसके अलावा बिपिन कुमार (काका जी, धनबाद) भी फिल्म का हिस्सा हैं। अन्य कलाकारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.