190 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप बांटी, 4 साल की ट्यूशन फीस होगी माफ, BITS पिलानी अब किसे देगा ये फायदा
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बिट्स पिलानी (BITS Pilani) ने मेधावी छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप का दायरा बढ़ा दिया है। अब BITSAT परीक्षा में टॉप 500 से बढ़ाकर टॉप 1000 रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप का लाभ मिल सकेगा। इसके तहत पात्र छात्रों को चार साल के पूरे अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के दौरान ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय 20 लाख रुपये तक है। हालांकि, स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष कम से कम 7.5 CGPA बनाए रखना होगा।स्कॉलरशिप के लिए अलग से आवेदन की जरूरत नहीं संस्थान ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को इस स्कॉलरशिप के लिए अलग से कोई आवेदन फॉर्म जमा नहीं करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.