19.89 लाख के 117 मोबाइल को किया बरामद
भदोही, जून 23 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को बड़ी राहत देने का काम किया। चोरी, खोए एवं लापता कुल 117 मोबाइल फोन पुलिस लाइन में सोमवार को संबंधित को एएसपी शुभम अग्रवाल ने सुपुर्द किया। जिसकी कीमत करीब 19 लाख 89 हजार रुपये बताई जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थानों में आए दिन मोबाइल लापता होने, खोने एवं चोरी होने की सूचनाएं दी जाती हैं। संबंधित को इस दिशा में अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि उसे समय पर बरामद किया जा सके। थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को (सीईआईआर) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के जरिए उक्त मोबाइल को बरामद करने में काफी मदद मिली। ज्ञानपुर कोतवाली के 26, गोपीगंज 18, कोइरौना छह, भदोही 10, चौरी चार, औराई 21, ऊंज नौ, सुरियावां 21, दुर्गागंज दो समेत कुल 117 मोबाइल को बरामद कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.