रामपुर, मार्च 1 -- होली से पहले शासन ने लोक निर्माण विभाग के लिए बजट का खजाना खोल दिया। प्रदेश भर में संपर्क मार्गों के नव निर्माण के लिए 14 अरब 76 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। रामपुर में 19.79 करोड़ से 17 संपर्क मार्गों के लिए नव निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। इनमें निर्माण खंड की 10 और प्रांतीय खंड की सात सड़कें हैं। वर्षों से इन संपर्क मार्गों की स्थिति खराब थी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बीते दिनों जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इन संपर्क मार्गों का चिह्नांकन किया गया था और जनप्रतिनिधियों ने इनके नव निर्माण के प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के पास में भेजे थे। शुक्रवार को संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर प्रदेश भर के 1217 संपर्क मार्गों के नवनिर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.