पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। तीन महीने से अधिक समय तक गन्ने की पेराई करने के बाद शनिवार रात पूरनपुर सहकारी चीनी मिल बंद हो गई। पूरे सत्र में मिल में साढ़े उन्नीस लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई। गन्ने के अभाव में क्रय केंद्र पहले ही बंद कर दिए गए थे। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल का शुभारंभ बीते 19 नबंवर को हुआ था। शनिवार रात गन्ने की आपूर्ति न होने पर मिल बंद कर दी गई। रात लगभग 12 बजे मिल के पटला की चैन खोल दी गई। पूरे सत्र में चीनीमिल ने 19. 44 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की। लगभग दस हजार किसानों ने मिल में गन्ने की आूपर्ति की। पेराई सत्र के दौरान 14 क्रय केंद्रो पर गन्ने की खरीद जा रही थी। कैलेंडर की सभी पर्चियां जारी होने के बाद केंद्रो पर गन्ने की आूपति बंद हो गई। इससे क्रय केंद्र बंद कर दिए गए। लगभग एक सप्ताह से चीनीमिल गेट पर भी गन्ने की आवक क...