19.40 लाख उपभोक्ताओं को मुआवजे के लिए याचिका दायर
लखनऊ, जुलाई 15 -- तय समय में समस्या का समाधान न पाने वाले 19.40 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मुआवजा दिलवाने के लिए बुधवार को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में याचिका दायर की। इस साल एक अप्रैल से 12 जुलाई तक पावर कॉरपारेशन को मिली शिकायतों में से 19.40 लाख उपभोक्ताओं की दिक्कतों का समाधान विलंब से हुआ है।
उपभोक्ता परिषद की मांग उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने 19,40,846 उपभोक्ताओं को स्टैंडर्ड ऑफ परफॉर्मेंस विनियम-2019 के तहत मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब बिजली कंपनियां सॉफ्टवेयर में बदलाव करके एक झटके में 47 लाख उपभोक्ताओं का बिजली भार बढ़ा सकती हैं तो समय से दिक्कत हल न होने पर उपभोक्ताओं को मुआवजा क्यों नहीं दे सकतीं? उन्होंने कहा कि मुआवजा कानून लागू हुए पांच साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन एक भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.