चक्रधरपुर, जून 13 -- चक्रधरपुर, संवाददाता बंदगांव प्रखंड की कराईकेला नोडल लैम्पस में अब तक धान बीज नहीं पहुंचा है। धान बीज नहीं पहुंचने से क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं। कराईकेला नोडल लैम्पस से ही चक्रधरपुर, बंदगांव प्रखंड के किसान धान बीज की खरीदारी करते हैं। लेकिन अब तक नोडल लैम्पस में धान बीज नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। मासंत पर्व के संपन्न होने के बाद 17 जून से किसान धान की बुनाई कार्य में जुट जाते हैं। लेकिन अब तक बीज नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। हालांकि चक्रधरपुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अनुसार सोमवार या मंगलवार तक कराईकेला नोडल लैम्पस में धान बीज पहुंचने की संभावना हैं। यह भी पढ़ें- धान बीज वितरण में देरी पर जेएलकेएम ने सौंपा ज्ञापन नोडल लैम्पस में धान बीज पहुंचने के बाद किसानों के बीच इसे वितरण किया जाएगा।

ह...