19 स्कूलों के विज्ञान क्विज़ में नैंसी कॉन्वेंट बना विजेता
हल्द्वानी, अगस्त 23 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। ज्योलीकोट स्थित नैंसी प्रांगण में अंतर-विद्यालयी विज्ञान क्विज़ का आयोजन किया गया। इसमें नैनीताल व हल्द्वानी के 19 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नैंसी कॉन्वेंट स्कूल ज्योलीकोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल द्वितीय और सरस्वती अकादमी तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि एरीज के निदेशक डॉ. शशि भूषण ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के अध्यक्ष आईपी सिंह, निदेशक डॉ.संजय सिंह, प्रधानाचार्या डॉ.हीना मुजद्दादी ने विजेताओं को बधाई दी। संचालन क्विज़ मास्टर देवेंद्र सिंह भंडारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.