कटिहार, मार्च 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के करीब 1900 प्रारंभिक विद्यालयों में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में नामांकन बढ़ाने, गुणवत्ता शिक्षा सुनिश्चित करने और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश के आलोक में आयोजित इस संगोष्ठी में विद्यालयों ने कक्षा वार बैठक कर अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और विद्यालयी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों का रिजल्ट भी उपलब्ध कराया गया, जिससे वे अपने बच्चों के प्रदर्शन का आकलन कर सकें।उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता के मुद्दे पर हुई चर्चासंगोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य...