19 से 21 जून के बीच लू चलने की संभावना, बढ़ेगी गर्मी
हरदोई, जून 17 -- हरदोई। जिले में बुधवार को तेज धूप और गर्मी का असर पूरे दिन देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री रहा। 19 से 21 जून तक लू चलने की संभावना है। सुबह के समय आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम तक यह घटकर 38 प्रतिशत रह गई। अधिक आर्द्रता और तेज धूप से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी तथा लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा से लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि हवाओं की गति कम रहने के कारण लोगों को गर्मी से विशेष राहत नहीं मिल सकी। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.