साहिबगंज, फरवरी 17 -- साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका)की ओर से यूजी सेमेस्टर पांच (2022-26) की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी। इसे लेकर साहिबगंज कॉलेज में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्राचार्य प्रोफेसर एसआरआइ रिजवी ने इसे लेकर शिक्षक व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए है। परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में हो इसके लिए शिक्षकों को कई टिप्स दिए है। परीक्षा 19 फरवरी से 14 मार्च तक दो पाली में होगी। प्रथम पाली में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा शुरू बोरियो, प्रतिनिधि। शिबू सोरेन जन जातीय डिग्री महाविद्यालय में सोमवार को यूजी 2025-29 सत्र के सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा मंगलवार तक चलेगी। सोमवार को मेजर विषय की परीक्षा हुई। परीक्...