मेरठ, मार्च 17 -- इस वर्ष चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र का आरम्भ होता है और इसी दिन से हिंदू नव संवत का भी प्रारम्भ माना जाता है। इस बार 19 मार्च से नया हिंदू वर्ष नव संवत 2083 भी शुरू होगा, जिसे 'रौद्र' संवत कहा जाएगा। सुबह 6 बजकर 52 मिनट के बाद होगी कलश स्थापनाज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। सूर्योदय के समय कुछ समय तक अमावस्या तिथि रहने के कारण लोगों में घट स्थापना को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन सुबह 6:52 बजे के बाद पूरे दिन प्रति...