गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा रविवार को 19 केंद्रों पर होगी। माध्यमिक के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में कुल 8,294 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर सेंटर पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...