रुद्रपुर, जून 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ ने मंगलवार को अपनी 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी ज्ञापन अभियान चलाते हुए रुद्रपुर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उत्तराखंड अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, उपनल व संविदा कर्मियों ने भाग लिया। महासंघ ने अपनी मांगों को सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण व्यवस्था, सेवा सुरक्षा और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान से जुड़ा बताते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने, न्यायमूर्ति इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, लंबित पदोन्नतियों का निस्तारण, पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग रिक्...