19 सूत्रीय मांगों को लेकर एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन मुखर
बागेश्वर, मई 26 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षा, आरक्षण, पदोन्नति, छात्र कल्याण और सेवा सुरक्षा समेत 19 सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने, लंबित पदोन्नतियां शुरू करने, पदोन्नति में आरक्षण लागू करने और विभागवार बैकलॉग रिक्तियां भरने की आवश्यकता है। इसके अलावा पारदर्शी ऑनलाइन स्थानांतरण व्यवस्था, दुर्गम क्षेत्रों के लिए संतुलित नियुक्ति नीति तथा आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों में आरक्षण लागू करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन के दौरान संजय कुमार टम्टा, नवीन त्रिकोटी, आनंद लाल, महावीर गड़िया, सुनील धौनी और सुधीर कुमार टम्टा समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.