19 साल पुराने मुकदमे में फरार अधेड़ को जीआरपी ने पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। करीब 19 साल पुराने रेलवे अपराध के मुकदमे में फरार चल रहे अधेड़ अभियुक्त को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के जीआरपी थाने में रेलवे अपराध से संबंधित सात मुकदमे विचाराधीन बताए जा रहे हैं। जीआरपी एसओ चंचल कुमार यादव के अनुसार, नगर कोतवाली थानाक्षेत्र के अहमद नगर में रहने वाले 54 वर्षीय रमजान राइन को करीब 19 साल पुराने मुकदमे में कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की ओर से रेलवे अपराध कारित करने की बात स्वीकार की गई है। आरोपी को पकड़ने में जीआरपी के एसआई किशन कुमार, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार तिवारी ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.