नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ट्रिपल मर्डर और 19 सालों तक खुद को मुर्दा बताकर कानून से बचने वाले भारतीय नौसेना के रिटायर्ड स्टीवर्ड 62 साल बालेश कुमार उर्फ अमन सिंह को नियमित जमानत दे दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रवि की कोर्ट ने आरोपी की लंबी हिरासत अवधि, उसकी बढ़ती उम्र और बीमारियों को देखते हुए उसे एक लाख रुपए के निजी मुचलके, साप्ताहिक पुलिस हाजिरी और दिल्ली से बाहर जाने पर रोक जैसी सख्त शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है। अदालत ने फैसले में साफ किया कि जब जांच पूरी हो चुकी हो तो केवल आरोपों की गंभीरता किसी व्यक्ति को अनिश्चितकाल के लिए जेल में रखने का आधार नहीं हो सकती। बचाव पक्ष के वकील रवि दराल ने अदालत में दलील दी कि बालेश दिल की बीमारी से पीड़ित है और उसकी पत्नी कैंसर से जूझ रही है, जिसे कोर्ट ने मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.