पीलीभीत, अप्रैल 6 -- बरखेड़ा। गांव परेई के निवासी सेना से सेवानिवृत्त हवलदार सतीश चंद्र शर्मा का चयन पीसीएस में होने के बाद रविवार को गांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। 19 साल तक देश की रक्षा करने के बात सतीश ने पीसीएस की तैयारी 2024 की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम 29 मार्च 2026 को घोषित हुआ। 19 वर्षों तक भारतीय सेना की 120 इंजीनियरिंग रेजिमेंट में अपनी सेवाएँ दीं और हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके छोटे भाई सत्यप्रकाश शर्मा भी वर्तमान में लद्दाख में देश की रक्षा में तैनात हैं। जबकि पिता सुरेश कुमार शर्मा एक साधारण किसान हैं। रविवार समारोह में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सतीश शर्मा को फूल-मालाए पहनाकर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.