19 साल की विवाहिता की संदिग्ध मौत
रिषिकेष, जून 21 -- कुम्हारवाड़ा निवासी एक विवाहिता की बीते रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। फौरन उसे नजदीक ही सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। 19 वर्षीय विवाहिता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विवाहिता की मां को सूचना दी। सालभर पहले ही विवाह होने के चलते विवाहिता का पंचनामा पुलिस ने रविवार सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज गया। एसएसआई भारत सिंह बताया कि फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.