दानापुर, सितम्बर 4 -- बिहार के पटना सिविल कोर्ट ने जमीन विवाद में एक लड़की की हत्या मामले में तीन आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ेगी। 12 साल पहले अपने घर के बाहर दरवाजे पर पढ़ रही 19 साल की लड़की की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। मामला मनेर थाना क्षेत्र का है। एडीजे सेवन संतोष कुमार गुप्ता की अदालत ने यह फैसला सुनाया। एपीपी राम केश्वर प्रसाद ने बताया कि मनेर थाना कांड संख्या 533/14 सत्रवाद संख्या 744/15 में मनेर के नया टोला रामपुर में 19 वर्षीय पूजा कुमारी की हत्या 23/12/14 को उस समय शाम को कर दी गई, जब वह अपने घर के दरवाजे के पास पढ़ रही थी। तभी अशोक कुमार, पूजा देवी दोनों पड़ोसी वहां पहुंचे और लड़की का दोनों हाथ पकड़ लिया। उ...